बालोतरा। शहर के नयापुरा स्थित झूलेलाल चौक में शुक्रवार रात्रि को भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड पर्व) के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समाज के नन्हे बच्चों एवं माताओं-बहनों द्वारा सिंधियत संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। पारंपरिक गीतों व नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
इसके पश्चात समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया। सभी प्रतिभाओं को मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मेला संयोजक प्रकाश मनवानी और लक्ष्मण नैनवानी ने बताया कि चेटीचंड पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट मैच लीग में फाइनल विजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। विजेता टीम को मोमेंटो के साथ भामाशाह द्वारा नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर समाज के बाबा साहब गोविंदराम आहूजा, नत्थूमल होतवानी, अध्यक्ष टीकमदास खियानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सुखनानी, रवि कुमार चंदानी, सचिव सुनील रामनानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, नंदलाल पहुवानी, संरक्षक वासुदेव बसरानी, ऑडिटर पंकज सुखनानी, कन्हैयालाल सोनी, राजा संगतानी, महेश छबलानी, योगेश सुखनानी, जय लालवानी, लखन आहूजा, भारतीय सिन्धु सभा महिला मंडल की अध्यक्षा उषा सुखनानी, संरक्षक कौशल्या खियानी, उपाध्यक्ष राखी सुखनानी, पम्मी हासवानी, पार्वती सोनी, कविता लालवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।