बालोतरा। शहर के सिंधु पैलेस भवन में सिन्धी पंचायत संस्था के तत्वावधान में बुधवार रात्रि को झूलेलाल नवयुवक मंडल के पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष टीकमदास खियानी ने की, जिसमें पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवयुवक मंडल की आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात सर्वसम्मति से जयप्रकाश आहूजा को अध्यक्ष एवं प्रकाश मनवानी को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।इसी क्रम में गोरधन धीरवानी को उपाध्यक्ष, दीपक चंदानी को सहसचिव, रवि सुखनानी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण नैनवानी को संगठन मंत्री तथा साहिल मोटवानी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक के समापन से पूर्व स्नेहिल वातावरण में भोजन प्रसादी का आयोजन भी हुआ।
बैठक के दौरान बाबा साहब गोविन्दराम आहूजा, संस्था के संरक्षक हरिकिशन सोनी, उपाध्यक्ष रवि कुमार चंदानी, सचिव सुनील रामनानी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार लालवानी सहित नन्दलाल पहुवानी, अजय कुमार चंदानी, प्रकाश खियानी, कन्हैयालाल सोनी, गोविन्द कुमार सुखनानी, गुरमुख सुखनानी, महेश लालवानी, संदीप कुमार रामनानी, चन्दन सुखनानी, मनीष लालवानी, दीपक खियानी, संजय धीरवानी, कुलदीप आहूजा, संजय आहूजा, लालचन्द सोनी, हितेश सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।