नयापुरा में ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ जल मंदिर का हुआ शुभारंभ, समाज ने दिखाई सेवा की मिसाल*

बालोतरा। शहर के नयापुरा स्थित सेठ शंभूमल सिन्धी पंचायत भवन में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जल मंदिर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य की शुरुआत श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के सहयोग से की गई।

 

मीडिया प्रभारी योगेश सोनी और प्रकाश मनवानी ने बताया कि समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गोधूमल सुखनानी के परिवार द्वारा जल मंदिर हेतु ठंडे पानी की मशीन उपलब्ध करवाकर सराहनीय योगदान दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान महेश कुमार सुखनानी एवं गोविंद कुमार सुखनानी परिवार ने फीता काटकर जल मंदिर का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष टीकमदास खियानी ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जल सेवा से बड़ा कोई दान नहीं होता और ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। संरक्षक वासुदेव बसरानी ने भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गोधूमल सुखनानी परिवार का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में संरक्षक गुलाबराय चंदानी, संरक्षक हरिकिशन सोनी, बाबा साहब प्रतापमल लालवानी, बाबा साहब गोरधनदास मेघनानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सुखनानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश आहूजा, महेश कुमार लालवानी, प्रकाश खियानी, संजय धीरवानी, रवि सुखनानी, लक्ष्मण नैनवानी, दिनेश मेघनानी, महिला मंडल अध्यक्षा उषा सुखनानी, संरक्षक मुख्यानी कौशल्या खियानी सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।